फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   69 people filed complaints, only 8 cases were resolved

Basti News: 69 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत, मात्र 8 मामले निस्तारित

Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
69 people filed complaints, only 8 cases were resolved
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को भानपुर तहसील में शिकायतकर्ताओं की भीड़ लगी रही। 69 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं लेकिन मौके पर सिर्फ राजस्व के 8 मामलों का ही समाधान हो सका। सर्वाधिक 44 शिकायतें सिर्फ राजस्व विभाग से ही जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सल्टौआ ब्लाॅक के बसडीला गांव से आये बुजुर्ग रामपुजारी ने बताया कि गांव की डीहीआबादी में बने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है जिसके लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके है पर उसका समाधान नहीं हुआ। आज भी सिर्फ समाधान का आश्वासन ही मिला है। वहीं, भानपुर कस्बा निवासी बुधई राम ने बताया कि उन्होंने बिजली का बिल जमाकर दिया लेकिन जमा पैसे का समायोजन ही नहीं हुआ। जमा बिल की रसीद उनके पास है लेकिन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सीआरओ ने सभी को शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षकों को न्यायालयों से संबंधित धारा-98, धारा-30,धारा- 116, धारा-24 एवं धारा 38 की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निस्तारित मामलों के रैडम जांच करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रश्मि यादव, तहसीलदार अभयराज, बीडीओ राजेश सिंह, अनिल यादव, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed