फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   69.85 votong in basti

वोटरों में दिखा उत्साह, 69.85 फीसदी मतदान

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
69.85 votong in basti
वोटरों में दिखा उत्साह, 69.85 फीसदी मतदान
विज्ञापन

17 हजार 587 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद, दो मई को होगी ब्लॉकों में मतगणना
शांतिपूर्ण रहा मतदान, गड़बड़ी की उड़ती रही अफवाह, प्रेक्षक, डीएम व एसपी भ्रमण कर लेते चुनाव प्रक्रिया का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकतंत्र के पर्व में बृहस्पतिवार को जिले के लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। छिटपुट नोकझोंक को छोड़ मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। शाम छह बजे तक जिले में 69.85 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इसी के साथ पंचायत चुनाव के 17587 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया, जो अब दो मई को मतगणना के दिन खुलेगा।
जिले में 2954 बूथों पर मतदान हुआ। कुल 18 लाख 66 हजार 701 मतदाता वोटरलिस्ट में दर्ज थे। इसमें करीब साठ फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 122 अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं, जिले की चार ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों के निधन के चलते निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित रही। शेष 1181 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए 8082, ग्राम पंचायत सदस्य के 2978, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 5777 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 750 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतपेटिकाओं में बंद इन सभी के भाग्य का पता दो मई को होने वाली मतगणना में पता चलेगा।
विज्ञापन

प्रेक्षक, डीएम व एसपी की दौड़ती रही गाड़ी
प्रेक्षक डॉ भौमिक चंद्र ब्रह्मा, डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव सुबह सात बजे से ही बूथों के भ्रमण पर रहे। प्रेक्षक ने रामनगर, रुधौली समेत सभी ब्लॉकों के अतिसंवेदनशील बूथों का भ्रमण किया। वहीं, डीएम-एसपी ने भी तकरीबन सभी विकास खंडों के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर हंगामा, पुलिस ने संभाला
बनकटी के दुबौली खुर्द, कलवारी के करमी बुजुर्ग, सल्टौवा गोपालपुर के साड़ी कल्प समेत कई ग्राम पंचायतों में फर्जी मतदान की खबरों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन सूचना पर चंद मिनटों के भीतर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया। बनकटी में कुछ देर मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed