{"_id":"621fbb122869a026247e63d7","slug":"6765-people-vaccinated-basti-news-gkp4287058119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 309 बूथों पर 6,765 को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 309 बूथों पर 6,765 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
309 बूथों पर 6,765 को लगा कोरोनारोधी टीका
बस्ती। जिले में बुधवार को 309 बूथों पर 6,767 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण किया गया। 302 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 4,332 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 85 लोगों को कोविशील्ड और 112 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 45 को कोविशील्ड और 87 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।
जिले में सक्रिय केस आठ, पहले से पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई
बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना के एक भी नया केस नहीं मिला है। जबकि, पहले से पॉजिटिव में से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस आठ हो गए हैं। बुधवार को 248 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कमी आ रही है। संक्रमित मिले मरीजों में कोई गंभीर नहीं है। फिर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कहा कि जांच हो रही है जो भी संक्रमित पाया जा रहा है उसे होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। सीएमओ ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा साधन टीकाकरण है। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है वे दूसरी तथा दोनों डोज ले चुके बीमार व बुजुर्ग अब प्रीकॉशन डोज भी ले सकते हैं, बशर्ते दूसरी डोज लिए कम से कम नौ माह पूरा हो गया हो। कहा कि टीकाकरण के चलते तीसरी लहर बेअसर रही।