{"_id":"615f3e1c8ebc3e05ee784b42","slug":"67-prisoners-sent-to-sant-kabirnagar-jail-basti-news-gkp412113043","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर जेल में भेजे गए 67 बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर जेल में भेजे गए 67 बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जेल में भेजे गए 67 बंदी
नवरात्र के पहले दिन हुई नई जेल में बंदियों की आमद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद कारागार में रखे गए संतकबीरनगर जिले से संबंधित 67 बंदियों को बृहस्पतिवार को वहां की नवनिर्मित जेल में रवाना किया गया। बाकी बचे 404 बंदियों को भी चरणवद्ध ढंग से वहां की जेल में भेजा जाएगा। इसके बाद यहां ओवर क्राउडिंग की समस्या से जूझ रहे जेल प्रशासन को राहत मिलने की उम्मीद है।
जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर नवरात्र के पहले दिन इन बंदियों को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच संतकबीरनगर जेल शिफ्ट किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया यहां पर कुल 471 कैदी/बंदी संतकबीरनगर के थे। 67 बंदियों के चले जाने के बाद अब उनकी संख्या 404 बची है। इन्हें भी जल्द संतकबीरनगर जेल भेजा जाना है।
नवनिर्मित संतकबीरनगर जेल में जेलर, डिप्टी जेलर, डॉक्टर व फार्मासिस्ट के अलावा 49 बंदी रक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। 30 बंदी रक्षक अब तक ज्वाइन कर चुके हैं।