फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   66 kg Nepali ganja recovered, five smugglers arrested

Basti News: 66 किलो नेपाली गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 04:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Apr 2023 04:37 PM IST
सार

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि बहुत कम है। तराई के लगभग 22 जिलों में धान और गेहूं की खेती की जाती है, पर सिंचाई की सुविधा न मिलने के कारण पैदावार बहुत कम मात्रा में होती है, जिससे एक बड़ी संख्या में नेपाली किसान नशे की खेती पर ध्यान देने लगे हैं।

विज्ञापन
66 kg Nepali ganja recovered, five smugglers arrested
पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

विस्तार

बस्ती जिले के रुधौली थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 किलो 740 ग्राम नेपाली गांजा बरामद किया है। एक बोलेरो भी बरामद की गई है, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि उसी से गांजा तस्करी की जाती थी। एसपी ने टीम के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार की टीम प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर की टीम के साथ सोमवार तड़के तीन बजे बांसी-बस्ती मार्ग पर अपराधियों की खोजबीन में निकले थे।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से गांजा खरीद कर एक गिरोह के लोग बोलेरो से आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद आमी नदी के पुल पर संदिग्ध बोलेरो दिखाई दी। पुलिस टीम ने बोलेरो रोककर उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो अलग-अलग पैकेट में 65 किलो 750 ग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य नेपाल से गांजा लाकर जिले के अपने फुटकर एजेंटों को बेचता था। पूछताछ में जिले के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जो इनसे गांजा खरीदते थे। उनकी पुलिस तलाश कर रही है। जिले में इस गिरोह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आसपास के जनपदों से इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

राजेंद्र प्रसाद गौड़ व साहिल अंसारी निवासी वार्ड नंबर-10 सीसी रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, काशीनाथ निवासी टड़वा सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, रमाशंकर जायसवाल निवासी मोहन बाजार महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद सिवान (बिहार) व स्वामीनाथ निषाद निवासी डाड़ी थाना गोला जनपद गोरखपुर शामिल है। राजेंद्र प्रसाद गौड़ के कब्जे से 09.478 किलोग्राम, काशीनाथ से 10.230 किलोग्राम, रमाशंकर जायसवाल से 10.292 किलोग्राम, साहिल अंसारी से 10.846 किलोग्राम और स्वामीनाथ निषाद से 10.100 किलोग्राम गांजा मिला।

सस्ता होने की वजह से बढ़ी तस्करी
गांजा के धंधे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि नेपाल का गांजा लाकर भारत में बेचना काफी मुनाफे का सौदा होता है। एक अनुमान के मुताबिक नेपाल में ढाई तीन हजार रुपये किलो गांजा की कीमत 25 से 30 हजार हो जाती है। वहीं उड़ीसा में एक किलो गांजा ढाई हजार रुपये, मध्य प्रदेश में साढ़े तीन हजार रुपये में मिलता है जिसे यूपी में 14 से 15 हजार रुपये में बेचा जाता है। इस तरह उड़ीसा या मध्य प्रदेश से लाया गया गांजा में प्रति किलो 10-11 हजार रुपये का फायदा होता है, जबकि नेपाल का गांजा लाने पर 22 से 24 हजार रुपये का फायदा होता है। इसीलिए नेपाल से इसकी तस्करी सबसे ज्यादा होती है।

इन जिलों में होती है खेती
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि बहुत कम है। तराई के लगभग 22 जिलों में धान और गेहूं की खेती की जाती है, पर सिंचाई की सुविधा न मिलने के कारण पैदावार बहुत कम मात्रा में होती है, जिससे एक बड़ी संख्या में नेपाली किसान नशे की खेती पर ध्यान देने लगे हैं। पहले ये खेती पहाड़ी क्षेत्र के जिला दांग में मुख्य रूप की जाती थी पर अब तराई के लगभग 40 विकास क्षेत्रों वारा, परसा, वीरगंज और नवलपरासी में भी की जाने लगी है।

खुली सीमा होने से बढ़ी तस्करी
इंडो-नेपाल बार्डर नजदीक होने और काफी एरिया खुला होने की वजह से गांजा की तस्करी काफी होती है। खासकर बढ़नी इलाके से सिद्धार्थनगर होकर वाया बस्ती यूपी ही नहीं दिल्ली और मुंबई तक इसकी खेप पहुंचाई जाती है। पुलिस कभी कभार ही इसकी बड़ी खेप पकड़ पाती है। पिछले तीन महीनों में यह सबसे बड़ी बरामदगी है। जबकि सूत्र बताते हैं कि प्रतिदिन एक से डेढ़ क्विंटल गांजा जनपद से होकर लाया जाता है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि नशे के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए पुलिस काफी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed