फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6470 youth appeared for exam in desire of khaki uniform

Basti News: खाकी वर्दी की चाह में 6470 युवाओं ने दी परीक्षा

Mon, 26 Aug 2024 01:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Aug 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
6470 youth appeared for exam in desire of khaki uniform
- सख्ती के साए में तीसरे दिन भी दो पालियों में कराई गई पुलिस परीक्षा
विज्ञापन

- पहली पॉली में 3213 व दूसरी पाली में 3257 परीक्षार्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खाकी वर्दी पहनने की चाह युवाओं में ज्यादा है। तीसरे दिन रविवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा सख्ती के साए में कराई गई। जिले के 12 केंद्रों पर दोनों पालियों में आवंटित कुल 8352 अभ्यर्थियों में से 6470 युवाओं ने लिखित परीक्षा दी। जबकि 1882 अभ्यर्थियों का मोहभंग हो गया। यह लोग परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
गोरखपुर, आंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, महराजगंज व देवरिया जिले से आए अभ्यर्थियों ने शहर में बनाए गए 12 केंद्रों पर तय समय के मुताबिक प्रवेश किए। आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 8352 आवंटित में से 1882 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में 3213 व दूसरी पाली में 3257 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि पहली पाली में 963 और दूसरी पाली में 919 लोगों ने परीक्षा छोड़ी है। पांच दिनों तक 10 पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 41400 परीक्षार्थी आवंटित है। जिनमें से दो दिनों में 25056 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था। इनमें से तीनों दिन मिलाकर 6019 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। अभी 30 और 31 अगस्त की परीक्षा बाकी है।
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अभ्यर्थी भी बिना किसी हड़बड़ी या अफरातफरी के केंद्रों पर प्रवेश करते रहे। सुबह साढ़े छह बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी जुटने लगे। पहली पॉली की परीक्षा समाप्त नहीं हुई थी तभी दूसरी पॉली के अभ्यर्थी और उनके अभिभावक यहां पहुंच गए। दिन एक बजे से दूसरी पॉली में केंद्रों पर प्रवेश शुरू हुआ। त्रिस्तरीय चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को पेन, पेंसिल, प्रवेशपत्र और आधार कार्ड ही अंदर तक ले जाने की अनुमति मिली। पुलिस कर्मी सुबह से ही अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद हो गए। केंद्र के बाहर लगे पुलिस कर्मी संदिग्धों पर नजर रखे हुए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। प्रवेश पत्र की डिटेल्स का आधार कार्ड से मिलान किया गया। बैग आदि लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों का सामान केंद्र के बाहर ही जमा करने की व्यवस्था थी। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। कहीं किसी तरह कोई अप्रिय सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, महिला पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि तीसरे दिन दोनों पॉलियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई है।

--------------

चार दिन मिलेगी राहत
परीक्षा ड्यूटी एवं संचालन कार्य में जुटे अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस के जवानों को आज से थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अब यह परीक्षा चार दिन बाद 30 और 31 अगस्त कराई जानी है। अभी कुल 16704 अभ्यर्थियों की परीक्षा शेष रह गई है। दो दिनों के दौरान चार पालियों में इनकी परीक्षा होनी है। प्रत्येक पाली में 4176 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed