फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   63 women are showing their strength on 10 president seats

Basti News: दस निकायों में अध्यक्ष पद पर 63 महिलाएं दिखा रहीं दम

Sun, 07 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
63 women are showing their strength on 10 president seats
बस्ती। निकाय चुनाव में इस बार 63 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। उनमें कई प्रत्याशी ऐसी हैं, जिनकी समाज में पहचान है और वे अपने बूते आगे बढ़ रहीं हैं, मगर कुछ ऐसी भी हैं जो अपने पति या किसी अन्य रिश्तेदार के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं। इनका राजनीतिक अनुभव न के बराबर है। यह अलग बात है कि मेहनत में वह किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बस्ती और नगर पंचायत गनेशपुर, नगर बाजार व बनकटी का अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। चारों सीटों पर महिला प्रत्याशियों की संख्या 53 है। नगर पालिका सीट की बात करें तो यहां एक महिला प्रत्याशी ही अपने दम पर चुनाव मैदान में हैं। वह काफी समय से राजनीति से जुड़ी हैं। वर्ष 2017 में रालोद से चुनाव हारने के बाद अब फिर से सुभासपा से मैदान में हैं। उनके अलावा निर्दयीय प्रत्याशी सुबूही निकहत भी अपने दम पर चुनाव लड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

नेहा वर्मा सपा और सीमा खरे भले बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हों, लेकिन पूरी बागडोर उनके पति के हाथ में है। इनके अलावा अन्य महिला प्रत्याशियों का चुनावी अनुभव बिल्कुल नहीं है। उनके परिवार में या तो पति राजनीति से जुड़े हैं या फिर देवर, जेठ या ससुर के बलबूते पर उन्होंने नामांकन किया है। यही हाल नगर पंचायत बनकटी, गनेशपुर और नगर बाजार का भी है। इनके अलावा अन्य नगर पंचायतों मसलन रुधौली, हर्रैया व मुंडेरवा में दस महिला प्रत्याशी पुरुषों के मुकाबले मैदान में हैं। अधिकतर महिलाओं के पीछे उनके परिवार वाले खड़े हैं, जिनके दम पर वह निकाय चुनाव में उतरीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर निकाय की महिला सीटें
नगर पालिका बस्ती-14 , नगर पंचायत बनकटी-11, गनेशपुर-8 व नगर बाजार-20
---
अन्य नगर पंचायतों में दावेदारी
रूधौली, हर्रैया व मुंडेरवा यूं तो सामान्य सीट है, मगर इन सीटों पर रुधौली में 5, हर्रैया में 3 तथा मुंडेरवा में 2 महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed