फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, जांच की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुबौला के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण गांव में विकास कार्यों के जांच की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने ग्राम पंचायत के सरकारी धन का गबन किया है। इसकी शिकायत एक वर्ष से किया जा रहा है। इसकी जांच अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम के पास लंबित है। मांग उठाई कि इस जांच टीम से भौतिक व तकनीकी जांच कराई जाए। आरोप लगाया गया है कि प्रधान ने राजस्व गांव करमिया शुक्ल में बिना तालाब खुदवाए धन निकाल कर हड़प लिया गया है। इसके अलावा तमाम विकास कार्यों के धन की बंदरबांट की गई है। प्रधान के खातों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ग्राम प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति का नाजायज लाभ उठाना चाहते हैं वे फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रच रहे हैं। इसकी जानकारी प्रशासनिक तंत्र को दी गई है। इस मौके पर देवी प्रसाद शुक्ल के अलावा कौशिक शुक्ल, रमेश शुक्ल, रामकृष्ण शुक्ल, सच्चिदानंद शुक्ल, दुर्गेश शुक्ल, पारसनाथ शुक्ल, स्वामीनाथ शुक्ल, भवानीफेर शुक्ल, राजेश कुमार शुक्ल, आलोक शुक्ल, परमात्मा शुक्ल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed