{"_id":"597dcd334f1c1b723c8b4744","slug":"61501416755-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर में सेंधमारी, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के घर में सेंधमारी, लाखों की चोरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊँ कस्बे में शनिवार की रात चोरों ने व्यवसायी के घर में नकब लगाया। घर में रखे लाखों रुपये के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पाऊँ कस्बे में रामजानकी मार्ग के किनारे राम दुलारे सोनी परिवार के साथ रहते हैं। इसी घर में वे कबाड़ एवं बर्फ बेचने का कारोबार करते हैं। सुबह पड़ोसी महिला ने बताया कि घर के पीछे खेत में अटैची पड़ी है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो अटैची देख उनके होश उड़ गया। अटैची उनकी बहू की थी। जो पिछले पंद्रह दिनों से मायके गई हुई थी। घर लौटने के बाद सेंधमारी का पता चला। राम दुलारे ने तत्काल डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने नकब वाले स्थान को बंद करवाया।
राम दुलारे ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखा एक-एक सामान खंगाल लिया। नगदी न मिलने पर कमरे की आलमारी में रखे सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी का करधन, पायल व पॉजेब उठा ले गए। जाते-जाते वे कपड़ा, बाक्स, अटैची व बैग घर के पीछे फेंक दिए।
विज्ञापन
------
चोरों की हनक, पुलिस व्यवस्था घुटनों पर
कलवारी थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नकबजनी के शिकार राम दुलारे सोनी के पडोसी दुर्गा प्रसाद शुक्ल की अनुमानित एक लाख रुपए की भैंस एक सप्ताह पूर्व चोर खोल ले गए। तीन दिन पूर्व कुसौरा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद सोनी का उसके दुकान के सामने दुकान खोलने के समय साइकिल पर रखे जेवर से भरे बैग को दिन दहाड़े चोरों ने चकमा देकर उठा दिया। यही नहीं करीब पंद्रह दिन पूर्व वैष्णवपुर निवासी साधू यादव की दो भैंस व फूलपुर की एक भैंस चुरा ले गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन भर सड़क पर खाक छानने वाले डायल-100 की गाड़ी रात में कभी-कभार ही दिखाई देती है।
थानाध्यक्ष कलवारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।