{"_id":"5958ebc94f1c1b093b8b4c64","slug":"61498999753-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षों को बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षों को बचाने की अपील
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितना आवश्यक पौधे लगाना है उससे कहीं अधिक वृक्षों को बचाना भी। पेड़ पौधे अधिक संख्या में होंगे तभी हम सब स्वस्थ रहेंगे। यह कहना है सदर विधायक दयाराम चौधरी का। वे रविवार को वन महोत्सव के तहत बस्ती-बांसी मार्ग पर पौधरोपण कर रहे थे।
सदर विधायक ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान है। वन क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने विधायक को भरोसा दिलाया कि गाऊखोर से लेकर सरैया तक पांच हजार शीशम, सिरस, यूकेलिप्टस, पीपल, पाकड, केसिया सेमिया, बुटेल आदि प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। रख-रखाव के लिए एक कर्मचारी तत्पर रहेगा, साथ ही तार का बाड़ा लगाकर संरंक्षित भी किया जाएगा। दरोगा हरिओम पांडेय व वन क्षेत्राधिकारी ने वन विहार को सुदृढ़ कराने की भी मांग की। जिस पर विधायक ने रकम दिलाने की बात कही है। इस मौके पर हरिओम पांडेय, ओमकार सिंह, राजकुमार, सदानंद शुक्ला, जर्नादन, धौताल यादव, शिवाकांत, उदयराज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। .