{"_id":"5954f74e4f1c1b60598b46a3","slug":"61498740558-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुष्ट बीडीसी ने आरपार के लिए चढ़ाई आस्तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुष्ट बीडीसी ने आरपार के लिए चढ़ाई आस्तीन
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। बृहस्पतिवार को एकजुट हुए असंतुष्ट खेमे ने बाल्मीकी इंटर कालेज विक्रमजोत के सभागार में बैठक की। ब्लॉक प्रमुख की कार्य प्रणाली पर आपत्ति उठाते हुए तमाम आरोप मढ़े। प्रमुख के रवैये को हिटलरशाही करार देते हुए विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि चहेतों के विकास संबंधी योजनाओं को बंद कमरे में बैठ कर पास कर दिया जाता है, जबकि अन्य की कार्य योजना रद्दी की टोकरी में डाल दी जाती है।
छतौना के बीडीसी रविंद्र सिंह ने बताया कि बीडीसी जब कोई समस्या लेकर ब्लॉक पर जाता है तो उसकी नहीं सुनी जाती। प्रमुख कक्ष में तो अक्सर ताला लटका रहता है। इन्हीं के दबाव में बीडीओ, अवर अभियंता व बाबू तक कार्य में रुचि नहीं लेते। अब परिवर्तन की लड़ाई समय की मांग है। बैठक में मौजूद 71 सदस्यों में से 31 ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर अपनी बात कही जाएगी।
इस मौके पर जनार्दन पाल, लल्लन सिंह, रामरतन यादव, जगदंबा, अजित तिवारी, रामप्रकाश सिंह, झीन वर्मा, मनोज कुमार, सुनील मौर्या, मस्तराम यादव, भरतलाल, सुरेशचंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।