फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   60 year old FCI warehouse will be demolished

Basti News: टूटेगा 60 साल पुराने एफसीआई गोदाम, पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
60 year old FCI warehouse will be demolished
भारतीय खाद्य निगम तैयार करवा रहा है डीपीआर
विज्ञापन


5600 एमटी की जगह बनाए जाएंगे 8340 एमटी क्षमता के दो नए अनाज के गोदाम


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 60 साल पुराने गोदाम को ढहाकर नया व आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए निगम डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करा रहा है। इसके आधुनिकीकरण से जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज को सुरक्षित किया जा सकेगा, वहीं यहां स्थापित क्रय केंद्र पर जिले के हजारों किसान भी अपना अनाज आसानी से बेच सकेंगे।



रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर भारतीय खाद्य निगम ने 1963-64 में अपना गोदाम स्थापित किया था। जहां एक क्रय केंद्र के अलावा 5600 एमटी के दो गोदाम बनाए गए थे। इन गोदामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज के अलावा क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण होता है। यहां एफसीआई के प्रबंधक के कार्यालय समेत कर्मचारियों के आवास व मजदूरों के लिए टिनशेड भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दशकों पूर्व बने यह संसाधन अब जर्जर हो चुके हैं। क्रय केंद्र व उसके गोदाम भी खस्ताहाल हो चुके हैं। चार मीटर पतली सड़क पर जब ट्रकों व अनाज लदे भारी वाहनों का रेला निकलता है तो एक तरफ से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां अनाज के तौल के लिए स्थापित धर्मकांटा का फाउंडेशन भी अपनी दुर्दशा बयान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई के जिला प्रबंधक धीरज सिंह ने उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया तो इसके नवीनीकरण की योजना तैयार हो गई है। जल्द ही इस प्राचीन भवन व गोदाम को गिरा कर नए कलेवर में निर्माण किया जाएगा।


...

आधुनिक संसाधनों से लैस होगा गोदाम



भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक धीरज कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम व कार्यालय के नवीनीकरण की योजना तैयार की गई है। जल्द ही इसका नवनिर्माण करवाकर आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। बताया कि यहां 20 मीटर चौड़ी सड़क व 8340 एमटी क्षमता के दो गोदामों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed