फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6 positive came from mumbai

सात दिन में मुंबई से जिले में पहुंचे छह पॉजिटिव

Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
6 positive came from mumbai
सात दिन में मुंबई से जिले में पहुंचे छह पॉजिटिव
विज्ञापन

सात दिन में करीब छह सौ नमूनों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से एक बार फिर सरकार एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दे रही है। इसी का परिणाम है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर 13 मार्च से रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे नमूना एकत्रित कर उसके जांच की व्यवस्था बनाई गई है। इसी क्रम में सात दिनों के भीतर जहां छह सौ नमूने एकत्रित कर जांचे गए, वहीं, इन सात दिनों में मुंबई से छह पॉजिटिव केस अपने जिले में पहुंच चुके हैं। हालांकि, इन्हें स्वास्थ्य प्रशासन ने ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती करा दिया है, मगर लगातार जांच का सिलसिला जारी है।
शासन के निर्देश पर मुंबई से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों का नमूना लक्षण के आधार पर एकत्रित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थिति भयावह न हो इसके लिए सरकार सजग है। सरकार ने स्वास्थ्य प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर आने वाले ट्रेन के यात्रियों का नमूना लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इन स्थितियों से सतर्क प्रशासन ने यहां स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें मौके पर लगा रखी है। इसमें दो मोबाइल वैन भी मौके पर जांच करने की व्यवस्था के साथ मौजूद है। तीनों टीमें सुबह आठ बजे से क्रमवार ड्यूटी पर उपस्थित होकर यात्रियों का नमूना एकत्रित करती हैं। पहले दिन तो कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था, मगर मुंबई से यहां आए छह लोगों का नमूना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर हर दिन टीम रहती है। सुबह आठ बजे से ही जांच शुरू करा दी जाती है। वैसे शुक्रवार व शनिवार को छोड़ अन्य दिन तीन ट्रेन के लक्षण वाले यात्रियों की जांच होती है। अब तक छह लोग यहां आ चुके हैं, जिसमें से चार अपने जिले के हैं, जबकि दो संतकबीर नगर के निवासी बताए गए हैं। सभी को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने आम जन का कोरोना प्रोटोकाल के पालन का आह्वान किया। बोले डरने जैसी कोई बात नहीं है, मगर स्वयं के साथ परिवार के बुजुर्ग व बच्चों की सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed