{"_id":"68ae1b69bffbc2971e0fdd65","slug":"58-cases-came-to-the-tax-section-camp42-were-resolved-basti-news-c-207-1-bst1005-142694-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कर अनुभाग के कैंप में आए 58 मामले...42 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कर अनुभाग के कैंप में आए 58 मामले...42 का निस्तारण
Wed, 27 Aug 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका बस्ती के कर अनुभाग की ओर से शुरू किए गए आपके द्वार कैंप के तहत मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। यहां कर दाताओं की समस्याओं का सुना गया और तत्काल निराकरण भी किया गया। कैंप में 58 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 42 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष 13 के निराकरण के लिए टीम गठित की गई।
ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि पहली सितंबर तक यह अभियान अनवरत चलेगा। नगर पालिका परिषद बस्ती का मकसद है कि कर से संबंधित समस्त समस्याओं का निस्तारण जल्द कर दिया जाए। मंगलवार को कर निर्धारण अधिकारी उदयभान के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। वार्डों से संबंधित राजस्व निरीक्षक आशुतोष सिंह, रोहित पांडेय, ललित मिश्रा, मूल्यांकन लिपिक विपुल शुक्ला, अजय तिवारी व कर संग्राहक शुभम गुप्ता, नितांत कश्यप, शत्रुघ्न लाल ने सहयोग किया।
केएनए ने बताया कि मोहल्ला पांडेय बाजार में कर से संबंधित 19 प्रकरणों में 13 का निस्तारण किया गया। छह का निस्तारण शीघ्र कर दिया जाएगा। मोहल्ला पिकौरा शिव गुलाम में कर 11 मामलों में 10 का निस्तारण मौके पर किया गया। मोहल्ला चिकवा टोला में कर के 25 मामलों में 19 का निस्तारण मौके पर किया गया। छह प्रकरणों के लिए टीम बनाई गई। कैंप का आयोजन संबंधित वार्डों के सभासद के सहयोग से किया जा रहा है। सभासद इंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता ने सहयोग दिया। बताया कि बुधवार को माली टोला स्थान छेदी सिंह के हाते में, पठान टोला स्थान प्राथमिक पाठशाला पठान टोला, रौतापार में कैंप लगाया जाएगा।