फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   56 inch chewing means strength and strong will: Pandey

56 इंच का सीना मतलब सामर्थ्य व मजबूत इच्छाशक्ति : पांडेय

Mon, 04 Mar 2019 12:44 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
56 inch chewing means strength and strong will: Pandey
56 इंच का सीना मतलब सामर्थ्य व मजबूत इच्छाशक्ति : पांडेय - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। भारतीय संस्कार वाली कोई पार्टी जब सरकार बनाती है तो देश सामर्थ्यवान होकर निरंतर आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। 56 इंच का सीना होने का मतलब प्रधानमंत्री मोदी ने साबित कर दिया है। इसका अर्थ है सामर्थ्य व मजबूत इच्छाशक्ति । ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को सांसद क्षेत्र विकास निधि से 905.41 लाख रुपये में निर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह का लोकार्पण के मौके पर कहीं। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत मजबूत हुआ है। देश से गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर हो रही है। आज भारत नए रूप में दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारों के पास सामर्थ्य था, लेकिन इच्छाशक्ति नहीं थी। कहा कि सांसद हरीश जैसा नेता मिला है जो बस्ती के संपूर्ण विकास में लगा है। सांसद निधि से हाईटेक ऑडिटोरियम बनवाना खुशी की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम डॉ. राजशेखर की तारीफ की। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि प्रेक्षागृह एक सार्थक प्रयास है, जिसके लिए सांसद हरीश द्विवेदी बधाई के पात्र हैं। पांच वर्षों में बस्ती तेजी से विकास के क्षेत्र में बढ़ा है। जब गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तभी से लगने लगा कि अब गरीबों के चेहरे पर मुस्कराहट जरूर आएगी। प्रधानमंत्री ने गरीबी में पल रहे परिवार को शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त दवाओं का इंतजाम कर उनकी परेशानी कम की है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आया तो महसूस किया कि बस्ती में एक प्रेक्षागृह होना चाहिए। आप सभी का स्नेह मिला और सांसद बना। आज मुझे खुशी है कि मेरा सपना साकार हो गया। अब अत्याधुनिक प्रेक्षागृह जनपद वासियों की जरूरत पूरा करेगा। पांच साल के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज से लेकर अनेक महत्वपूर्ण सड़कें एवं योजनाएं पूर्ण होने की कगार पर पहुंच गई। बस एक कसक रह गई है कि विश्व विद्यालय की संकल्पना अधूरी रह गई, जो आपके आशीष से अब पूरी होगी। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सही मायने में दबे कुचले समाज के चेहरों पर मुस्कान आई है। हरैया विधायक अजय सिंह , रुधौली विधायक संजय जायसवाल ने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान किया। बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, विवेकानन्द मिश्र ने संबोधित किया। शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। लोकार्पण के बाद प्रेक्षागृह में लोकप्रिय उरी फिल्म दिखाई गई। इस बीच राम सिंगार ओझा, राजेन्द्र नाथ तिवारी, ध्रुव नरायन सिंह, राजन मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, नरेन्द्र त्रिपाठी चंचल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सरोज मिश्र, रामानन्द नन्हें, मयंक , गजेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह भोलू ,राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed