{"_id":"661432c392584f30bd097b04","slug":"5332-vehicles-will-gather-at-the-market-place-on-may-22-to-conduct-elections-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114533-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चुनाव कराने 22 मई को मंडी स्थल पर जुटेंगी 5332 गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चुनाव कराने 22 मई को मंडी स्थल पर जुटेंगी 5332 गाड़ियां
Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर वाहन स्वामियों को किया सचेत
मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए हो रही वाहनों की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में अब तक 5332 वाहनों के इंतजाम हो चुके हैं। वाहन स्वामियों को अपनी-अपनी गाड़ियों को 22 मई की सुबह नौ बजे नवीन मंडी स्थल हथियागढ़ भेजने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। डीएम को ओर से जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि वाहन देने में हीलाहवाली की गई तो लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। परिवहन विभाग उन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर देगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन हर तरफ से चौकस है। डीएम अंद्रा वामसी प्रतिदिन चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं परिवहन विभाग वाहनों की उपलब्धता को लेकर चौकन्ना हो गया है। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 5332 वाहनों का अधिग्रहण किया है। इनमें बस, मिनी बस, बोलेरो, मैजिक व अन्य स्कूली वाहन शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार, संभागीय परिवहन निरीक्षक संजय दास, डीबीए राकेश तिवारी, प्रधान सहायक सभाजीत पाल, विनीत राज श्रीवास्तव और रामानुज की टीम गठित कर दी है।
यह टीम सूचीबद्ध वाहन स्वामियों को मोबाइल फोन व नोटिस के जरिए चुनाव के लिए तैयार रहने की हिदायत दे रही है। चेतावनी दी जा रही है कि चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने मना किया या फिर हीलाहवाली की गई तो तत्काल लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
वैसे तो 16 थाना क्षेत्रों से कुल 5332 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है, लेकिन सबसे अधिक कोतवाली क्षेत्र से 677 गाड़ी मालिकों को नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस थाने के सिपाही हल्कावार वितरित कर रहे हैं। नगर थाने से 309, गौर से 264, कप्तानगंज से 355, हर्रैया से 385, छावनी से 138, परसरामपुर से 143, दुबौलिया से 164, कलवारी से 337, लालगंज से 423, मुंडेरवा से 316, पुरानी बस्ती से 427, सोनहा से 467, पैकोलिया से 176, रुधौली से 375 व वाल्टरगंज से 366 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
...
कोट
लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वाहनों का लगातार इंतजाम किया जा रहा है। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों की कमी नहीं होने पाएगी। इसके लिए टीम का गठन कर दी गई है।
- फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग