फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   53 patients got consultation in the camp

Basti News: शिविर में 53 मरीजों को मिला परामर्श

Wed, 27 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
53 patients got consultation in the camp
भानपुर/बस्ती। भानपुर नगर पंचायत के सोनहा डाक बंगले पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा एवं एक निजी हॉस्पिटल के सहयोग से मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। इसमें 53 रोगियों की जांच कर उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ल ने शिविर का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यदि समय पर स्वास्थ्य की जांच कर रोग की पहचान हो जाए तो बड़े से बड़े रोग आसानी से ठीक हो जाते हैं। आयोजक भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि निशुल्क मेडिकल कैंप के मध्यम से क्षेत्र के गांव गांव में पहुंचकर जनता को सीधे लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंप में डॉ. शरद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने रोगियों का वायरल फीवर, दर्द, बीपी, शुगर आदि की जांच की और उचित परामर्श एवं दवा दिया गया। डॉ. राम जी शुक्ल ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान पान के कारण हृदयरोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। टीम में कमला सिंह, बृजेश पांडेय, अमरनाथ तिवारी, प्रीति, शालिनी, पुष्पा, राजेंद्र बारी शामिल रहे। रामरूप यादव, राममिलन, जेके पांडेय, पुष्पा, निर्मला, आशा, राम स्वरूप, हसन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed