फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पहले करें मतदान, फिर कोई अन्य काम

पहले करें मतदान, फिर कोई अन्य काम

Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पहले करें मतदान, फिर कोई अन्य काम
पहले करें मतदान, फिर दूजा कोई काम
विज्ञापन

अपराजिता: मतदाता जन जागरूकता रैली में छात्राओं ने दी सीख
प्रधानाचार्य कलावती पाठक ने जनतंत्र की विशेषता बताई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकतंत्र का महाउत्सव मतदान से होता है। इसके बाद बनने वाली सरकार आमजन की होती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां चुनाव को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हर नागरिक का फर्ज है कि चुनाव के समय मतदान में जरूर हिस्सा ले।
यह कहना है श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कलावती पाठक का। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करने के पहले वह लोकतंत्र की विशेषताओं से छात्राओं को परिचित करा रही थीं। उन्होंने कहा कि घर में माता-पिता, भाई बहन के अलावा ऐसे सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बने हैं। जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं वे अपने बीएलओ से मिलकर वोटर कार्ड बनवाएं। शिक्षकों ने राष्ट्रीय मतदाता सर्विस पोर्टल की भी जानकारी दी। कहा कि आप घर के सदस्यों की जानकारी ले सकती हैं कि मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं। मेरा बूथ कौन सा है, इसकी जानकारी भी मतदाता सर्विस पोर्टल पर मिलेगी।
विज्ञापन

जनजागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर दक्षिण दरवाजा होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इसमें शामिल बच्चे मतदान के लिए प्रेरित करने को तरह-तरह के नारे लगा रहे थे। भ्रष्टाचार मिटाना है तो वोट डालने जाना है, वोट देना अधिकार हमारा, इस अवसर को मत गंवाना, पहले मतदान करें फिर दूजा काम करें, मम्मी-पापा को समझाएंगे वोट डालने जाएंगे जैसे नारे रैली में गूंज रहे थे। रैली में शामिल 183 छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर मतदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता से सुदृढ़ होगा लोकतंत्र: भारतीय
विद्यालय में शिक्षक भारतीय तिवारी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं। अपराजिता मुहिम इससे अलग है जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। आज महिलाएं पोलिंग बूथ तक जाने में हिचकती हैं। जिस दिन आधी आबादी मतदान का महत्व समझ जाएगी, उस दिन निश्चित ही लोकतंत्र सुदृढ़ होगा।

हर नागरिक का कर्तव्य है पहले मतदान: मंजू लता
शिक्षक मंजू लता ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्तिकरण में हर नागरिक को मत से अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। कम मतदान से कई एक बुराइयों का जन्म होता है जो सशक्त लोकत्रंत में बाधक है। इस तरह के कार्यक्रम में सभी को साथ आना चाहिए। उन लोगों को बूथ तक पहुंचाना चाहिए जो आलस्य या अन्य कारणों से अपने मत का इस्तेमाल नहीं करते।

हर किसी को मतदान करना चाहिए: प्रगति
कॉलेज की शिक्षक प्रगति ने कहा कि हिंदी भाषी राज्यों में मतदान के प्रति लोग उतना जागरूक नहीं हैं जितना पूर्वोत्तर के लोग। केरल, त्रिपुरा आदि राज्यों में 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़ते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि लोकतंत्र से मिले अधिकारों के इस्तेमाल के लिए बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें।


वोट डालने के लिए करें प्रोत्साहित : अनीता पांडेय
अनीता पांडेय ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे उन्हें समझाएं जो यह कहते हैं कि एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा। उन्हें जागरूक करें कि यह आप का अधिकार है। मतदाता और मतदान के आधार पर भी योजनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को मतदान संकल्प के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed