फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   munderwa suger mill run on 7 march

सात मार्च से चलेगी मुंडेरवा मिल

Wed, 24 Oct 2018 11:24 PM IST
basti
basti Updated Wed, 24 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
munderwa suger mill run on 7 march
निर्माणाधीन शुगर मिल का निरीक्षण करते एमडी। - फोटो : अमर उजाला
मुंडेरवा। उप्र राज्य चीनी निगम के एमडी विमल कुमार दुबे ने बुधवार निर्माणाधीन मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के बाद एमडी ने बताया सात मार्च से मिल को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले ही सारा कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए।
विज्ञापन


बातचीत में एमडी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर कार्यदायी संस्था को निश्चित समय सीमा में मिल के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मिल समय से चल सके और किसान इससे लाभान्वित हो सके। मिल के सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं। बरसात में कार्य बाधित हुआ था, मगर कार्यदायी संस्था ने कई शिफ्टों में काम कर उसे पूरा कर दिया। मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल संबंधी कार्य शेष हैं। इन्हें भी समय से पूरा कर लिया जाएगा। कार्यों की लखनऊ से साप्ताहिक मॉनिटरिंग हो रही है। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक परियोजना एसके मेहरा, मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने भी कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देेश दिए। इस मौके पर जीएम आरपी सिंह, गिरिश त्यागी, पीपीसिंह, मुनिश भारद्वाज, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed