फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 school vehicles reached the camp...fitness issued to 15

Basti News: शिविर में पहुंचे 50 स्कूली वाहन... 15 को जारी किया गया फिटनेस

Sun, 14 Jul 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
50 school vehicles reached the camp...fitness issued to 15
- स्कूली वाहनों के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर लगाया गया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर आईटीआई परिसर में रविवार को शिविर लगाया गया। इसमें स्कूली वाहनों के फिटनेस एवं परमिट के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान स्कूली वाहनों की भरमार रही। 50 स्कूली वाहनों के प्रपत्रों की जांच की गई।
स्कूली वाहनों की जांच के आदेश के बाद से परिवहन विभाग हरकत में आया है। इन वाहनों की जांच एवं कागजात सही करने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसमें 15 वाहनों के फिटनेस की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। जबकि अन्य वाहनों के बीमा, परमिट, प्रदूषण आदि कागजात अधूरे पाए गए। इन्हें पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में मौजूद एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि विभाग की ओर स्कूली वाहनों का प्रपत्र ठीक कराने के लिए काफी सहूलियत दी जा रही है।
विज्ञापन

शिविर में सभी प्रपत्रों की जांच के अलावा फिटनेस और परमिट भी बनवाया जा रहा है। इसके बाद यदि अनाधिकृत रूप से संचालित होते हुए स्कूली वाहन पाए गए तो कार्रवाई होगी। बताया कि शिविर में 35 वाहनों में प्रदूषण, बीमा के अलावा गाड़ियों में लाइट, शीशा आदि की कमी पाई गई हैं, जिन्हें दो दिन में सभी कमियों को दूर कराने का समय दिया गया है। इसके बाद इन गाड़ियों की भी फिटनेस और परमिट जारी कर दी जाएगी। 15 स्कूल वाहन मानक के अनुरूप पाए गए हैं जिनकी फिटनेस जारी कर दी गई है। अभी शिविर लगातार आयोजित होता रहेगा। जिले में कुल 1182 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें से 410 वाहनों की फिटनेस एवं 365 वाहनों के परमिट समाप्त हैं। इन वाहनों के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इस मौके पर आरआई संजय दास, राकेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed