फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 percent seats full in government ITI

Basti News: राजकीय आईटीआई में 50 प्रतिशत सीटें फुल

Mon, 26 Aug 2024 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Aug 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
50 percent seats full in government ITI
इलेक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड में प्रवेश के लिए रुचि दिखा रहे युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय आईटीआई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुका है। इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में प्रवेश के लिए युवा ज्यादा रुचि ले रहे हैं। दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर 28 अगस्त तक प्रवेश लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में चार राजकीय आईटीआई बस्ती, रुधौली, हर्रैया व चिलवनिया में संचालित की जा रही है। चारों में प्रवेश के लिए करीब 1660 सीटों का आवंटन शासन से प्राप्त हुआ है। नोडल प्रधानाचार्य गोविंद कुमार के अनुसार, अब तक बस्ती में 390, हर्रैया में 220, रुधौली में 206 और चिलवनिया में 24 सीटों पर प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हुई है। संभव है कि दूसरे चरण में संस्थान की 80 प्रतिशत से अधिक सीटें फुल हो जाएं। दूसरी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार यदि समय से प्रवेश नहीं लेंगे तो उनकी सीटों का आवंटन रद्द कर दूसरे अभ्यर्थी को मौका दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed