{"_id":"620a9d1e96789223524b5a12","slug":"5-candidates-nomination-paper-canciled-basti-news-gkp4269498131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,,तीन निर्दलीय समेत पांच उम्मीदवारों के पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,,तीन निर्दलीय समेत पांच उम्मीदवारों के पर्चे खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन निर्दलीय समेत पांच उम्मीदवारों के पर्चे खारिज
बस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। जांच में पांच उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हो गए, जिनमें तीन निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। जांच के बाद 54 पर्चे वैध पाए गए। बुधवार को नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सही संख्या सामने आएगी। सभी पर्चे हर्रैया क्षेत्र के प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं।
चार से ग्यारह फरवरी के बीच हुए नामांकन के दौरान जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 59 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुुई जांच के बाद देर शाम विभिन्न प्रकार की खामियों के चलते पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। यह सभी हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से हैं। इनमें तीन निर्दल जबकि दो राजनीतिक दल से हैं। प्रारूप 26 में त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें ठीक करने के लिए नोटिस दिया गया था। मगर उन्होंने समय सीमा के अंदर दुरुस्त नहीं किया। नतीजतन उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी राम शिरोमणि, कैलाश व शशिपाल के अलावा लोकदल से छक्कन राम और राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से जय गुरुदेव का पर्चा खारिज किया गया है। इस तरह हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से अब केवल नौ उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जबकि रुधौली विधानसभा सीट से सबसे अधिक 14, कप्तानगंज से 12, सदर से 11 जबकि महादेवा सुरक्षित सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।