फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   48 donated blood in voluntary camp

Basti News: स्वैच्छिक शिविर में 48 ने किया रक्तदान

Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
48 donated blood in voluntary camp
 संत निरंकारी मिशन की ओर से पांडेय बाजार में निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया रक्तदान।
बस्ती। संत निरंकारी मिशन की ओर से सोमवार को पांडेय बाजार स्थित सत्संग भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 48 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा के जगदीश शुक्ला ने किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से हृदय को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। कहा कि इससे शरीर में नए खून तेजी से बनते हैं।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि बताय कि रक्तदान से मोटापा कम होता है। समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर में तमाम तत्व नियंत्रित रहते हैं। संत निरंकारी मिशन के मुखी लालमन चौधरी ने बताया कि शिविर में 74 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें 38 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। करीब 48 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह जिला चिकित्सालय और ओपेक चिकित्सालय कैली की संयुक्त टीम ने किया। मौके पर दयाराम आर्य, राजमन, आज्ञाराम, केतकी आर्य, किशन देव, लालमन, राम नवल, त्रिपुरारी प्रसाद पांडेय, दीपक आर्य, जगराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed