फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   473 village heads of the district took virtual oath

जिले के 473 ग्राम प्रधानों ने ली वर्चुअल शपथ

Tue, 25 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
473 village heads of the district took virtual oath
जिले के 473 ग्राम प्रधानों ने ली वर्चुअल शपथ
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को नवनिर्वाचित 473 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते शपथ समारोह का आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया गया। मंगलवार को किन्हीं कारणों से शपथ लेने से वंचित ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह पहली बार पूरी तरह वर्चुअल तरीके से हो रहा है। प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को जूम ऐप के जरिए वर्चुअल तरीके से पद की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के लिए पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालयों में विशेष प्रबंध किए गए थे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। निर्वाचित ग्राम सभाओं की पहली बैठक 27 मई को होगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। शपथ लेने वाले प्रधानों ने विकास को अपनी प्राथमिकता बताई और जनता के साथ बिना किसी भेदभाव के पेश आने का वायदा किया।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार को विकासखंड की कुल 75 ग्राम पंचायतों में से पूर्ण रूप से गठित 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सका। विकासखंड के एडीओ पंचायत दयाराम ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सभी प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई तथा अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विकास खंडों के माध्यम से आईडी और पासवर्ड जारी करके सभी ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन जोड़ा गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान एडीओ कृषि प्रेम नारायण मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार चौधरी, विद्याराम, राम, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, 36 प्रधानों और 315 पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण प्रभारी बीडीओ अरुण कुमार पांडेय की देखरेख में हुआ। ब्लॉक से नामित ग्राम सचिव, रोजगार सेवकों ने खोरिया, घुघसा, रामपुर रेवटी, बेलसुही, अहिरौली, नेवारी, कराहपिठिया, बाघापार बजहा, खैराटी, कैथवलिया, सोभनपार, महथा, जय विजय, हिनौता, हरैया, आमकोईल में शपथ ग्रहण कराया। बीडीओ ने बताया कि शेष 50 प्रधानों और 221 पंचायत सदस्यों का गठन नहीं हुआ है। उन गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव जिला प्रशासन की ओर से कराने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, परशुरामपुर विकासखंड के 62 ग्राम प्रधानों ने अपने सदस्यों के साथ कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। कोरोना संक्रमण के कारण पूरा कार्यक्रम संबंधित ग्रामसभाओं में ही वर्चुअल मीटिंग के जरिए संपन्न कराया गया। परशुरामपुर विकासखंड मे 107 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 62 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते शपथ ग्रहण नहीं हो पाया। शपथ ग्रहण बीडीओ रामरेखा सरोज तथा पंचायत सचिवों के देखरेख में संपन्न हुआ।
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर अजगैवाजगंल, चेतरा, साड़ी कल्प, घुरहूपुर ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान तथा सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। अजगैवा जगंल में रोजगार सेवक पप्पू चौधरी ने नव निर्मित पंचायत भवन में शपथ दिलाई। ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी सहित सभी 15 सदस्य मौजूद रहे। साड़ी कल्प गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी राजन चौधरी ने पंचायत भवन मे प्रधान राजदेव सहित 11 सदस्यों, शिवपुर में प्रधान कोदई सहित 12 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत घुरहूपुर में प्राथमिक विद्यालय पचलौरिया पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधान संत प्रकाश सिंह सहित अन्य 12 सदस्यों शपथ दिलाई गई। इस मौके पर टिनिच चौकी के दीवान अशोक सिंह, मुंगेरी लाल, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, श्रीराम पांडेय, अनूप सिंह, भारत चौधरी, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, विक्रमजोत विकास क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के शपथ ग्रहण के साथ पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। ब्लॉक क्षेत्र की 79 ग्राम पंचायतों में केवल 34 ग्राम पंचायतों के गठन के लिए सदस्यों का कोरम पूरा था, वहीं 45 ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया सदस्यों का निर्वाचन न होने से पूरी नहीं हो पाई है। 34 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लॉक के नेतवर पट्टी, धिरौली पांडेय, खेसुआ, चपिलांव, डंहडा, बस्थनवां, दुभरा निर्वहन, बछईपुर, रिक्खीपुर, कवलपुर, विक्रमजोत, अकला , माझाकिता अव्वल, धिरौली बाबू , खम्हरिया, बटौली, माझिलगांव, नगरा बदली, कलानी कला, लखना, बभनगांवा, पूरे दीवान में प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई ।

कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार कुदरहा विकास क्षेत्र के 46 ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत और सदस्यों ने ऑनलाइन शपथ ग्रहण किया। 29 ग्राम सभाओं में बहुमत सदस्य न होने के कारण शपथ नहीं हो सका। क्षेत्र के छरदही, कुदरहा, सेल्हरा, पिपरपाती मुस्तहकम, उजियांनपुर, मेहनौना एवं पसड़ा सहित 46 ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम विकास अधिकारियों रोजगार सेवकों ने ऑनलाइन शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed