फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   450 Booth 19 thuosand people Vaccinated

450 बूथों पर चार हजार बूस्टर डोज के साथ 19648 को लगा टीका

Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
450 Booth 19 thuosand people  Vaccinated
450 बूथों पर चार हजार बूस्टर डोज के साथ 19,648 को लगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण में सोमवार से 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने की शुरूआत हुई। पहले दिन चार हजार को प्रिकॉशन डोज दी गई। जबकि 450 बूथों पर चले अभियान में कुल 19648 को टीका लगाया गया। सात हजार किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। इसके अलावा जिला व महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों, राशन की दुकानों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण पर जोर है। इसके अलावा पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज 60 साल से ऊपर बुजुर्गों को दी जा रही है। करीब एक हजार फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ केयर वर्कर को भी बूस्टर डोज दी गई। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। 50 से अधिक राशन की दुकानों पर अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यहां काफी भीड़ लगी रही। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीके लगाए जा रहे हैं। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में दो स्कूल व शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्य हुआ। शहर के 25 कोटेदारों के यहां अभियान चला। महिला अस्पताल में 315 लोगों को कोविशील्ड और 358 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 219 को कोविशील्ड और 222 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक जिले में 2576778 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रिकॉशन डोज दी गई है वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि प्रिकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed