फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   43 corona patient in basti

43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 12 Aug 2020 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
43 corona patient in basti
43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 839, तीसरे दिन भी कारागार में लगा कैंप, दो गंभीर को भेजा गया कैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 43 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1716 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 839 है। मृतक की संख्या 36 हो गई है। बुधवार को कोरोना 14 मरीज निगेटिव हुए। ऐसे में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 841 है। यह जानकारी प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने दी है।
तीसरे दिन भी जिला कारागार में कैंप लगा, मगर एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। हालांकि दो बंदियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली में शिफ्ट कर दिया गया है। अब 444 संक्रमित मरीज जिला कारागार के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी के अलावा मरीजों के खान-पान की व्यवस्था पर भी प्रशासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमितों की आई रिपोर्ट के बाद शहर से गांव तक 231 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें सदर तहसील में 149, हर्रैया में 50, भानपुर में 23 व रुधौली में नौ स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। प्रभारी डीएम के मुताबिक जिले अब तक 45118 नमूने लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। 44772 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 43023 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 346 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बुधवार को 1243 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कारागार पर प्रशासन की नजर’
जिला कारागार में ताबड़तोड कैदियों/बंदियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट ने प्रशासन को हिला दिया है। तीसरे दिन बुधवार को कारागार में शिविर लगाकर कोरोना की जांच कराई गई। हालांकि जिला कारागार में किसी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई है। हालात पर नजर रखने के लिए दस को छोड़ कर सभी पॉजिटिव केस को जेल में ही आइसोलेट किया गया है। प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि कारागार पर प्रशासन का विशेष ध्यान है, अब यहां लगातार अभियान चलाकर कोरोना संक्रमितों का इलाज कराया जाएगा। सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed