{"_id":"63a34f7428133a284b3a8dba","slug":"43-batteries-stolen-from-two-mobile-towers-basti-news-gkp4617166195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो मोबाइल टावर से 43 बैट्रियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो मोबाइल टावर से 43 बैट्रियां चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मोबाइल टावर से 43 बैट्रियां चोरी
सोनहा। वाल्टरगंज व सोनहा थाना क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से लगातार दो दिनों में 43 बैट्रियां चोरी हो गई। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंगलवार रात थानाक्षेत्र के परसा कुतुब गांव में लगे मोबाइल टावर के शेल्टर में लगी जंजीर तोड़कर उसमें लगी 22 सेट बैट्री चोरी हो गई। डायल 112 पर रात में ही इसकी सूचना दे दी गई। मौकेे पर पुुलिस पहुंची और जांच की।
टावर पर तैनात टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार गिरि, निवासी भग्गोभार थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर ने सोनहा थाने में बुधवार को तहरीर दी। इसके एक दिन पहले मंगलवार की रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव में लगे टावर की 21 बैट्रियां चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
टावर टेक्नीशियन राजकुमार यादव, निवासी कोइलसा डांड थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।