फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4.25 lakh cheated by pretending to be a delivery company franchise

Basti News: डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर सवा चार लाख ठगे

Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
4.25 lakh cheated by pretending to be a delivery company franchise
बस्ती। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के बीच साइबर ठगी के मामलों में तेजी आ गई है। इससे त्योहार की खुशियों में खलल डाल दिया। साइबर थाने में दोनों मामले पंजीकृत कर पुलिस छानबीन में जुटी है। पहले मामले में विनय मुस्कान निवासी छरौछा सोखपुरवा थाना लालगंज ने बताया कि डिलीवरी कंपनी का फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 4 लाख 23 हजार 790 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में े झांसा देना शुरू कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में उर्मिला पत्नी मिठ्ठू निवासी मोजपुर दुबौलिया का बैंक खाता निशाना बना।
अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक करके फोन पे और गूगल पे के जरिए उनके खाते से 5,40,000 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना ने दोनों मामलों में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक जयवर्धन सिंह और नीरज कुमार शाही मामले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed