{"_id":"63d56432b1821e27db62d9c9","slug":"4230-players-awarded-in-sasad-khel-mahakumbh-basti-news-gkp4657208133-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांसद ने खेल महाकुंभ के बहाने दिखाई अपनी ताकत........ 17-12-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांसद ने खेल महाकुंभ के बहाने दिखाई अपनी ताकत........ 17-12-25
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के 4230 प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
-----
सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुल 4230 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के लिए 212 तथा द्वितीय पुरस्कार के लिए 212 तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 168 टीमों को जबकि 616 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में निबंध और चित्रकला में 800 लोगों को पुरस्कृत हुए। अच्छे सुझाव देने वाले 200 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इनकी रही मौजूदगी
देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामसिंगार ओझा, यशकांत सिंह, विवेकानंद मिश्र, अनूप खरे, केके दुबे, प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम, जगदीश शुक्ल, नितेश शर्मा, भावेश पांडेय, सुनील सिंह, दिवाकर मिश्र, जटाशंकर शुक्ल, प्रत्यूष विक्रम सिंह, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, राकेश शर्मा, अमृत कुमार वर्मा, बालकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
----------0-----------
सांसद ने खेल महाकुंभ के बहाने दिखाई अपनी ताकत
बस्ती। दस दिनों तक चले खेल महाकुंभ के बहाने सांसद हरीश द्विवेदी ने अपनी ताकत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सांसद ने खेल आयोजन के बहाने युवाओं से लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं तक को साधा है। जिले में पहली बार 27 खेल प्रतियोगिताएं एक ही मैदान पर हुईं।
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित करके आयोजन की तारीफ की थी, तो सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर मौजूद थे। शुक्रवार को महाकुंभ के समापन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बस्ती की महाकुंभ प्रतियोगिता को देश में अव्वल बताकर आयोजन को सफल घोषित कर दिया।
खेल महाकुंभ के बहाने सांसद ने जहां पार्टी के दिग्गज नेताओं को प्रभावित किया है, वहीं जनता की नब्ज भी टटोली है। जिले में दो चरणों में खेल महाकुंभ आयोजन कराया है। पहले चरण में दिसंबर में ब्लॉकवार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मौका दिया गया। दूसरे चरण में जिला मुख्यालय पर 18 से 28 जनवरी तक सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। काफी उत्साह व भीड़ के बीच कार्यक्रम का आगाज हुआ तो समापन भी जोरदार रहा।