{"_id":"5cb61ef8bdec22146e0fba80","slug":"41555439352-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महूघाट गांव की तीन स्थानों में आग, 20 बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महूघाट गांव की तीन स्थानों में आग, 20 बीघा गेहूं जला
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे की घटना, राजस्व टीम पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। बिजली के तारों के आपस में सटने से निकली चिंगारी 15 किसानों के लिए आफत बन गई। इसके चलते महूघाट गांव के सीवान में तीन जगह आग लग गई। घटना में 15 किसानों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्व टीम क्षति का आकलन करने पहुंच गई है।
मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे गांव के दक्षिण सीवान में पहले लक्ष्मी के खेत में बिजली तारों से निकली चिंगारी से आग धधकी, जिसे अगल बगल के खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे लोगों ने देख लिया। शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने में जुट गए। इसी बीच पूरब सीवान में भी लगे बिजली के डबल पोल के नीचे आशा के खेत में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई व मड़ाई कर रहे लोग जब तक आग पर काबू कर पाते तब तक करीब दो बीघा फसल राख हो गई। तारों से निकली चिंगारी से बंधे के उत्तरी किनारे पर भी आग लग गई। यहां गांव के अमरनाथ, वंशराज, इंद्रावती, परशुराम, नंदलाल, उग्रसेन, विजय, शंकर खटिक, वासुदेव, संतराम, प्रेम प्रकाश व राजकुमार के गेहूं की फसल जल गई। कुल करीब 20 बीघा की फसल का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी प्रकार की घटना से आग लग गई थी, जिसमें किसानों को कम नुकसान हुआ था। तारों के ढीले व जर्जर होने की शिकायत विद्युत विभाग से करने के बाद भी लापरवाही के चलते ठीक नहीं किया गया, जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई राख में बदल गई। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने क्षति का आकलन किया है। बुधवार को तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी।