फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खास-खबर.. हरी-भरी अमराई में वाकिंग-जॉगिंग ट्रैक

खास-खबर.. हरी-भरी अमराई में वाकिंग-जॉगिंग ट्रैक

Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खास-खबर.. हरी-भरी अमराई में वाकिंग-जॉगिंग ट्रैक
खास-खबर..
विज्ञापन

हरी-भरी अमराई में वाकिंग-जॉगिंग ट्रैैक
ईको फ्रेंडली पार्क में होगा जनसुविधा युक्त ओपन एयर जिम
तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता बढ़ाने को जिला प्रशासन की पहल
वीरेंद्र पांडेय
बस्ती। तंदरुस्ती हजार नियामत, अवधारणा को प्रासंगिक बनाने के लिए उद्यान अनुसंधान परिसर में वाकिंग-जॉगिंग पार्क तैयार किया जाएगा। समस्त जन सुविधाओं से युक्त ओपन एयर जिम और नागरिकों के बैठने का सुखद स्थान भी बनाया जाएगा। ताकि शहर के लोग प्रचुर मात्रा में शुद्ध प्राणवायु यानी आक्सीजन के केंद्र के रूप में उपयोग कर सकें।
12 एकड़ में फैले औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर को ईको पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। परिसर के 90 फीसदी हरित क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 1275 से अधिक आम और 15 से ज्यादा किस्म के 150 अमरूद और लीची के बागीचों सहित 15 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे हैं। शहरियों के अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले अधिकारियों को सुबह-शाम की सैर के लिए उक्त पार्क बहुमूल्य विकल्प के रूप में तैयार होगा। ऑक्सीजोन में फलदार, छायादार और अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगवाए जाएंगे, जिससे लोग प्रकृति के सानिध्य का एहसास कर सकेंगे। सोमवार को जिला प्रशासन ने इस संबंध में ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए इसे जमीन पर उतारने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित किया है। सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी में संयुक्त निदेशक बागवानी (संस्थान), अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी सीडी-1 और जिला क्रीड़ाधिकारी शामिल हैं। कमेटी को ओपन एयर जिम युक्त वाकिंग व जॉगिंग ट्रैक तैयार करने का प्रोजेक्ट तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। 10 अक्टूबर तक डीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। डीएम डॉ. राजशेखर के अनुसार निदेशक उद्यान से परियोजना अप्रूव होने के बाद जिला प्रशासन स्तर से लागत खर्च पर इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


सेहत को समर्पित पहल
शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित उद्यान विभाग का कैंपस 90 प्रतिशत हरा-भरा है। 15 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे ऑक्सीजोन जैसा माहौल बनाते हैं। मगर जागरूकता की कमी के कारण इसका स्वास्थ्य के लिए उपयोग नहीं हो पा रहा। इसी के मद्देनजर खुशनुमा, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में सुबह-शाम गुजारने के लिए प्रबंध किया जा रहा है। ताकि नागरिक प्रकृति के सानिध्य में रहकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ ही फलदार, छायादार और औषधीय प्रजाति के वृक्षों के बारे में जानने-समझने का अवसर पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed