{"_id":"59bd63484f1c1bac688b4f05","slug":"41505583944-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलयात्रा कर रहे साधु को जबरन नदी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलयात्रा कर रहे साधु को जबरन नदी से निकाला
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलयात्रा कर रहे साधु को जबरन नदी से निकाला
दुबौलिया।
घाघरा नदी की धारा में बह रहे साधु को ग्रामीणों ने डूबता समझ नदी से बाहर निकाल लिया। जल यात्रा पर अड़ने के कारण पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे कटरिया चांदपुर बांध पर चांदपुर गांव के पास घाघरा की मुख्य धारा में एक शख्स बह रहा था। बांध पर मौजूद गांव वालों ने डूबता समझ कर नाव लेकर बचाने के लिए पास में पहुंच गए। आठ फिट लंबे बांस के सहारे तैर रहे साधु को पकड़कर नाव पर बैठने की कोशिश की तो वह जलयात्रा की बात कहकर जिद पर अड़ गया। गांव वालों ने जबरन साधु को नाव में बैठा लिया। बाद में समझा-बुझा कर बांध पर ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु से पूछताछ की। साधु ने अपना नाम महादेव दास पुत्र ब्रह्मदेव निवासी मूरोरा जिला नालंदा बिहार बताया। कहा कि शनिवार सुबह तीन बजे शृंगी ऋषि आश्रम शेरवा घाट फैजाबाद से जल यात्रा शुरू की है। आप लोग अनायास परेशान न करें। मुझे जल यात्रा पर जाने दें। नहीं मानने पर पुलिस साधु को अपने साथ थाने ले आई।