फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   41 people found corona positive

कोरोना: जिले में पॉजिटिव मिले 41 केस

Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
41 people found corona positive
कोरोना जांच में 41 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में हुई कोरोना की जांच में मंगवार को 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 137 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी जांच प्रक्रिया जारी है।

जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 1003 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। मंगलवार को 41 लोगों के पॉजिटिव मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। कहा है कि जांच का क्रम लगातार जारी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई- दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। शहर के सीमा पर एक टीम जांच कर रही है जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed