फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   400 KVA trasformer Fired

चार सौ केवीए ट्रांसफार्मर जला, अवर अभियंता हर्रैया से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 10 May 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
400 KVA trasformer Fired
चार सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर जला, अवर अभियंता हर्रैया से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

बस्ती/महराजगंज। विद्युत वितरण खंड हर्रैया के तहत नरायनपुर तिवारी में स्थापित 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर रविवार रात फूंक गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय नलकूप के पास स्थापित ट्रांसफार्मर में रविवार रात 11 बजे अचानक आग लग गई। मामला सोमवार सुबह संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने अवर अभियंता एमएस खान से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं कम होती हैं। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
उपभोक्ता पवन कसौधन और विजय तिवारी ने बताया कि रात 11 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो घर से बाहर निकल आया। ट्रांसफॉर्मर की ओर देखा तो आग लगी थी। हल्ला मचाने पर अन्य लोग भी ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचे। पहले आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें भयानक रूप धारण कर लीं। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। 10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में घंटे भर लग गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास लंबे समय से झाड़ियां लगी थीं। इस कारण आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से करीब तीन सौ उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार शाम तक दूसरा ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया जाएगा। मामले की जांच के रिपोर्ट आने के बाद अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed