फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   400 KVA transformer burnt near Chaman Vatika due to lightning

Basti News: बिजली गिरने से चमन वाटिका के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर जला

Sun, 02 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
400 KVA transformer burnt near Chaman Vatika due to lightning
बिजली गिरने से चमन वाटिका के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर जला
विज्ञापन

बस्ती। बारिश में बिजली आपूर्ति ने झटके देने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को मालवीय रोड स्थित चमन वाटिका के पास स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से वह खराब हो गया। इसके अलावा भटोलवा में 400 केवी ट्रांसफार्मर का एक फेस शुक्रवार रात 12 बजे खराब हो गया। हवा बंद होने से शनिवार को जिले में कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ।
बारिश में बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। लेकिन यदि हवा न चलते तो उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना कम करना पड़ता है। शनिवार को दिनभर बारिश होती रही। जिससे तमाम ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ते रहे। सिविल लाइंस, पुरानी बस्ती, रोडवेज और ब्लॉक रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर के फ्यूज बारिश के कारण खराब हो गए। शनिवार को शाम चार बजे चमन वाटिका पास स्थित ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई। जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक 150 उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद आपूर्ति सामान्य हुई। शुक्रवार रात 12 बजे ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब होने के कारण भटोलवा मोहल्ले के करीब 160 उपभोक्ताओं को बिजली नसीब नहीं हुई। सुबह आठ बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सामान्य की गई। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ ट्रांसफार्मर के फ्यूज खराब हाेने और दो ट्रांसफार्मर में खराबी की समस्या आई है। जिसे ठीक किया जा चुका है। शनिवार को कोई बड़ा फाल्ट नहीं रहा।
विज्ञापन

---
दो दिनों में महज दो घंटे मिली बिजली आपूर्ति
बस्ती। विक्रमजोत क्षेत्र के फूलडीह स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 14,000 उपभोक्ताओं को दो दिनों से बिजली मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। बारिश से पहले लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत न होने के कारण फाल्ट की समस्याएं अधिक आ रही हैं। दो दिनों में उपभोक्ताओं को महज दो घंटे ही बिजली मिल पाई है। क्षेत्र के रानीपुर बस्थनवां निवासी महेश चौहान, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद, राजेश, सीताराम आदि ने बताया कि दो दिनों से महज दो घंटे बिजली आपूर्ति मिल पाई है। अवर अभियंता उमेश यादव ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं। फाल्ट को लगातार ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed