फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 police employee was suspend in careless

लापरवाही में चार पुलिस कर्मी निलंबित

Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
4 police employee was suspend in careless
लापरवाही में चार पुलिस कर्मी निलंबित
विज्ञापन

- प्रेक्षागृह में रिवाल्वर लेकर समर्थक के अंदर जाने के मामले में सात पुलिस वालों की लापरवाही सामने आई
- बुधवार को मुख्यमंत्री के पहुंचने से 42 मिनट पहले का मामला
- दो एसआई समेत चार पुलिस कर्मी बस्ती जनपद से संबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को हुए दौरे से ठीक पहले अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर लेकर भीतर चले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही का जिम्मेदार माना गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि गैर जनपद से आए तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित एसपी को पत्र भेजा गया है।
बकौल एसपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद एवं बाह्य जनपदों से राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस बल की नामवार ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम से 45 मिनट पूर्व गौर ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, उनके छोटे भाई के जितेंद्र पांडेय पहुंचे, जिनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर था। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चन्द्र पांडेय जनपद सिद्धार्थनगर ने उसे रोककर तत्काल गेट से बाहर कर पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रकरण में प्रेक्षागृह के गेट व वीवीआईपी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा बरतने के दृष्टिगत एसआई विंध्याचल थाना मुंडेरवा, एसआई हरिराय थाना रुधौली के अलावा मुख्य आरक्षी शिवधनी थाना कलवारी, मुख्य आरक्षी रामप्रकाश थाना कलवारी जनपद बस्ती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकी दो पुलिस कर्मी सिद्घार्थनगर और एक संतकबीरनगर से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed