फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 Namjad and case registerd in BJP leader case

जानलेवा हमले के आरोप में चार नामजद समेत छह पर मुकदमा

Sun, 10 Jul 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
4 Namjad and case registerd in  BJP leader case
जानलेवा हमले के आरोप में चार नामजद समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर शनिवार देर शाम हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लग्जरी कार पर सवार चार नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि उनकी कार में टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

पैकोलिया थाने में दी तहरीर में गौर थाना क्षेत्र के परासडीह गांव निवासी भाजपा नेता अमन शुक्ल ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम करीब सात बजे अपनी कार से तेनुआ बाजार जा रहे थे । तभी पीछे से लग्जरी कार पर सवार गौर थाना क्षेत्र के कटास गांव निवासी विशाल सिंह, शंभूनाथ सिंह, दिलीप सिंह और डुहवा निवासी राजेश सिंह तथा दो अज्ञात लोगों ने जान से मार डालने की नियत से उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गाड़ी में बेहोश हो गए। संयोग था कि गाड़ी का एयर बैग खुल गया जिससे उनकी जान बच गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर में नामजद लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed