फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   37,934 answer sheets were checked on the third day at four centres

Basti News: चार केंद्रों पर तीसरे दिन जांचीं गईं 37,934 उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
37,934 answer sheets were checked on the third day at four centres
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले के चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में मिलाकर 37,934 कॉपियां जांचीं गईं। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर में कॉपियां जांचने की व्यवस्था बनाई गई है। जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की 6,392 कॉपियां जांची गईं। यहां आवंटित 455 परीक्षकों में से केवल 233 लोग ही उपस्थित हुए। यहां इंटरमीडिएट की कुल 1,16,332 कॉपियां आवंटित की गई हैं। अब 98,889 कॉपियां शेष बची हैं। जीआरएस इंटर कॉलेज सक्सेरिया में हाईस्कूल की 1,54,410 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। अभी तक 1,45,456 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। तीसरे दिन यहां 11,574 कॉपियां जांची गईं। 1,18,896 कॉपियां शेष बची हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 690 परीक्षकों में से केवल 392 ही पहुंचे थे। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,28,656 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी हैं। अभी तक 1,10,489 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन यहां 8,229 कॉपियां जांची गई हैं। 89,864 कॉपियां शेष बची हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 414 परीक्षकों में से केवल 182 ही पहुंचे थे। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,53,387 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी हैं। अभी तक 1,43,280 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन यहां 11,739 कॉपियां जांची गई हैं। 1,17,860 कॉपियां शेष बची हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 719 परीक्षकों में से केवल 380 ही पहुंचे थे। डीआईओएस संजय ने कहा कि सभी परीक्षकों को समय से मूल्यांकन कार्य में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षकों की संख्या कम है इसके लिए संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed