{"_id":"61437b7c8ebc3e475b2d788c","slug":"3676-vaccinated-basti-news-gkp4094566164","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 बूथों पर 3676 को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 बूथों पर 3676 को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बारिश के बाद भी टीकाकरण के लिए उमड़ लोग, दिखाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाए जाने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को बारिश होने के बाद भी टीकाकरण बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ उमड़ी रही। 39 बूथों पर 3676 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन दी गई।
जिले स्तर पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली समेत चार मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के साथ टीकाकरण कार्य हुआ। इसके अलावा 14 सीएचसी-पीएचसी व एएनएम सेंटर समेत कुछ प्राथमिक विद्यालयों पर भी टीकाकरण कार्य हुआ। सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू होकर शाम पांच बजे तक वैक्सीन उपलब्धता तक चला।
महिला अस्पताल में 340 लोगों को कोविशील्ड व 50 को कोवैक्सीन लगाई गई। एएनएम ज्योति गुप्ता, पलक श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी, पूजा और शोभित श्रीवास्तव कोविशील्ड बूथ पर जबकि स्टाफ नर्स नीरज चौधरी, दीप्ति सिंह, अनुराधा सिंह को-वैक्सीन बूथ पर टीकाकरण में लगी रहीं। जिला अस्पताल में 356 कोविशील्ड को लगाई गई। को-वैक्सीन की 30 डोज लगाई गई। यहां सुपरवाइजर अभिषेक चौधरी, अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह आदि ने टीकाकरण में सहयोग किया। कुल 4350 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया गया था। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा ने टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति जांची। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गंभीर बीमार वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगवाया जा रहा है। अभी तक जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह अपने मोबाइल से कोविन सेल्फ पर जाकर पंजीकरण करें और केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं। जिनको कोविशील्ड पहली डोज लगी है, उन्हें दूसरी डोज भी कोविशील्ड लगेगी। को-वैक्सीन पहली डोज लगवाने वाले लोग दूसरी डोज भी को-वैक्सीन ही लगवाएं। कुल हुए टीकाकरण में 1964 को प्रथम जबकि 1459 को द्वितीय डोज दी गई। बताया कि अभी 15 हजार से अधिक डोज कोविशील्ड वैक्सीन और 3000 को-वैक्सीन की उपलब्ध है। अब तक जिले में 11 लाख 73 हजार 752 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 45 प्लस में पांच लाख 75 हजार 84 व 18 प्लस में पांच लाख 98 हजार 668 को कोविड से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।