{"_id":"664d10ac052bab2b6a036a14","slug":"360-passengers-caught-traveling-without-tickets-in-trains-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117541-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 360 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 360 यात्री
Wed, 22 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर व गोंडा के बीच चलाया गया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के दिशानिर्देश पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल विभाग की ओर से 13 से 18 मई के बीच ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें गोरखपुर से गोंडा के बीच विभिन्न ट्रेनों में 360 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनसे जुर्माना वसूल किया गया।
बिना टिकट यात्रियों की धर पकड़ के लिए रेल विभाग स्टेशनों पर सघन अभियान चला रहा है। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक व टिकट जांच, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/दावा एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक/एफएम के साथ आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम को अभियान में 360 यात्री विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए मिलेे।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से वसूल किए गए जुर्माना की राशि से रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुआ है। इस तरह का जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा।