फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   36 sued in incidents of assault

मारपीट की घटनाओं में 36 पर मुकदमा

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
36 sued in incidents of assault
मारपीट की घटनाओं में 36 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मारपीट के मामलों में पुलिस ने 36 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ये मुकदमे परशुरामपुर, कप्तानगंज, हर्रैया और कोतवाली में दर्ज हुए हैं।
परशुरामपुर के सलेमपुर पांडेय में बरसात का पानी गली में निकलने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मनीष वर्मा का आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के उमेश कुमार का भी आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। पुलिस ने एक पक्ष के 11 और दूसरे पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर किया है।
कप्तानगंज के अमिलडीह में अवैध निर्माण के विवाद में मारपीट का आरोप सूर्यनाथ तिवारी ने लगाया है। तहरीर के अनुसार, गांव के वेदप्रकाश मिश्रा, संतोष मिश्रा, संजय मिश्रा और मस्जिदिया निवासी अनुराग तिवारी ने अपशब्द कहे। आरोप है कि मना करने पर घर में घुसकर मारपीट कर धमकाया। हर्रैया थाने के महुघाट निवासी सुदर्शन वर्मा का आरोप है कि इसी थाने के गौहनिया निवासी बद्री विशाल सिंह ने बिना किसी कारण के अपशब्द कहे। मना करने पर मारपीट कर धमकाया। दुबौलिया के उभाई निवासी विरेंद्र कुमार का आरोप है कि गांव के बृजेश, विवेक, रामआशीष तथा रवि उपाध्याय ने उनके बेटे को पीटा। वहीं उभाई निवासी सालिकराम का आरोप है कि गांव के गिरजा प्रसाद, अनिल, सुनील उर्फ कल्लू और अन्य लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीटा और एक जगह आग लगा दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरसांव की मंजू देवी का आरोप है कि गांव के अंगद प्रसाद, संजय, अलताफ, पप्पू, जितेंद्र, राहुल व अन्य ने पीटकर जानमाल की धमकी दी। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर टोला दयालपुर निवासी तेजकुमार का आरोप है कि गांव के अनिल चौधरी और दो अन्य अज्ञात ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीटा। सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed