फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   36 candidates filed pamphlets for Civil Bar Association elections

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 11 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
36 candidates filed pamphlets for Civil Bar Association elections
सिविलबार एसोसिएशन के चुनाव में नामाकंन पत्र दाखिल करते अधिवक्ता। - फोटो : BASTI
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को आखिरी दिन प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी मोतीचंद्र पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष (दो पद) के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो और महामंत्री के लिए पांच पर्चे दाखिल किए गए।
कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सात, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए भी इतने ही पर्चे दाखिल हुए हैं। बताया कि 23 पदों के लिए कुल 36 पर्चे दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दुबे, अनिल चंद्र त्रिपाठी व अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चंद्रभान पाठक, राजीव गुप्ता, हरेश्याम विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष के लिए मस्तराम शुक्ला, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, दिलीप सिंह, बामदेव मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चंद्र प्रकाश वर्मा और आशीष कुमार पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री के लिए दयाशंकर दुबे, अजय कुमार पांडेय, रविप्रताप सिंह, शिवपूजन मिश्र व मीना सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, विमलेश मणि त्रिपाठी व संयुक्त मंत्री के लिए देवव्रत उपाध्याय, पवन कुमार द्विवेदी, महेंद्र कुमार पांडेय और अनीत कुमार गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सोनकर, अश्विनी कुमार, इम्तयाज अली, रामकृष्ण त्रिपाठी, राम विनय शुक्ला व पंकज कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए मो. अब्दुल, मो. मकसूद आलम, अरविंद कुमार दुबे, प्रशांत कुमार भारती, शिवाकांत पांडेय व अमरेंद्र प्रताप ने पर्चा दाखिल किया है। सहायक चुनाव अधिकारी यशोदानंद पांडेय व केशवराम यादव ने बताया कि 12 और 13 अक्तूबर को नामांकन पर्चे की जांच व वापसी होगी। नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 17 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 2.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed