फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   351 couples took seven rounds in mass marriage

Basti News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 351 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 28 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
351 couples took seven rounds in mass marriage
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रामरेखा मंदिर परिसर में नवदम्पत्ति जोड़ों ने सात फेरे
रामरेखा आश्रम में आयोजित हुआ कार्यक्रम, छह मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रमजोत। रामरेखा आश्रम में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 351 जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि डीएम अंद्रा वामसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकारश पांडेय ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वैदिक मंत्रों के साथ पुरोहितों ने 351 जोड़ों का विवाह सात फेरे, हवन-पूजन के साथ संपन्न कराया। आयोजन में विकास खंड हर्रैया के 53, परशुरामपुर के 37, विक्रमजोत के 48, दुबौलिया के 67, बहादुरपुर, बनकटी तथा कप्तानगंज के 15-15, गौर के 19, कुदरहॉ के 10, रामनगर के तीन, रुधौली के 20, सल्टौआ गोपालपुर के छह, हांउघाट के 14, नगर पंचायत भानपुर के छह, मुंडेरवा के एक तथा रुधौली के दो कुल 335 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

इसमें छह मुस्लिम जोड़ों भी शामिल हैं। डीएम व हरैया विधायक अजय सिंह सहित मौजूद अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया तथा जोड़ों को उपहार में पायल-बिछुवा, साड़ी, कपड़ा, बर्तन व मिठाई के साथ 35,000 रुपये खाते में भेजा। इस मौके पर सीडीओ जय देव सीएस, प्रमुख के के सिंह, बीडीओ विक्रमजोत सुनील कुमार कौशल, हरैया सुशील कुमार पाण्डेय, परशुरामपुर विनोद कुमार सिंह, दुबौलिया आलोक कुमार पंकज, बनकटी राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed