फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   35 percent candidates left the exam on the second day

पीईटी: दूसरे दिन 35 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 30 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
35 percent candidates left the exam on the second day
- परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 67 सौ से ऊपर
विज्ञापन

- किसी प्रकार की अनियमितता की दूसरे दिन नहीं हुई पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन करीब 6733 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा। पंजीकृत कुल परीक्षार्थियों में करीब 35 प्रतिशत ने दूसरे दिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों दिवसों पर कुल पंजीकृत 43968 में से 30320 परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को भी 26 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। दूसरे दिन कोई सॉल्वर नहीं पकड़ा गया। पीईटी के लिए शहर व आसपास के 26 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। सुबह 10 से 12 बजे की प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 10992 में से 7727 ने परीक्षा दी। जबकि 3265 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोपहर तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 10992 में से 7524 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 3468 लोगों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात रही। एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेयी ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई। परीक्षार्थियों की घड़ी, पर्स, बेल्ट, मोबाइल आदि आपत्तिजनक सामानों को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिली। परीक्षा में फेस रिकॉगनिशन तकनीक से उपस्थिति ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed