फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बभनान मिल में 24 को हो सकता है पेराई सत्र का समापन

बभनान मिल में 24 को हो सकता है पेराई सत्र का समापन

Mon, 22 Apr 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बभनान मिल में 24 को हो सकता है पेराई सत्र का समापन
बभनान मिल में 24 को हो सकता है पेराई सत्र का समापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। बभनान चीनी मिल का मौजूदा पेराई सत्र 24 अप्रैल को संपन्न हो सकता है। चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद करने के लिए पहली नोटिस चस्पा कर दी गई है। अब तक 364 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य के गन्ने की खरीद की जा चुकी है जबकि 17 मार्च तक क्रय किए गन्ने का 290 करोड़ 75 लाख रुपये भुगतान भी संबंधित किसानों के खाते में किया जा चुका है।

चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) जीबी सिंह ने रविवार को बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में मिल गेट सहित कुल 89 केंद्रों से गन्ने की खरीद की गई। जिसमें से अधिकांश क्रय केंद्र संपूर्ण गन्ना खरीद कर बंद हो चुके हैं। कुछ क्रय केंद्रों पर गन्ने की मुक्त खरीद की जा रही है। अगले दो दिनों में यहां भी खरीद पूरी होने की संभावना है। मिल गेट पर भी रविवार से ही मुक्त गन्ने की खरीद शुरू हो चुकी है। बचे हुए गन्ने की पेराई चीनी मिल 24 अप्रैल तक कर लेगा। जिसके साथ ही पेराई सत्र का समापन हो जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि किसानों को चाहिए कि अगले पेराई सत्र के लिए उन्नतशील अर्ली प्रजाति के गन्ने की बुआई करें। ताकि उन्हें पैदावार अच्छी मिलने के साथ ही गन्ने की सप्लाई में भी सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed