फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत, नहीं हुई जांच

विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत, नहीं हुई जांच

Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत, नहीं हुई जांच
विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत
विज्ञापन


बभनान।
गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल के ग्रामीणों ने 23 सितंबर को विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया था। सीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र भेज प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई। 15 दिन बाद भी गांव में कोई जांच टीम नहीं पहुंची। इससे नाराज शिकायतकर्ताओं ने दोबारा शपथ पत्र देकर डीएम से जांच की गुहार लगाई है।
बेलवरिया जंगल निवासी रामअवतार उफ़ॱर गब्बर यादव के नेतृत्व में गांव के बलभद्र प्रसाद, राम नारायन, अयोध्या प्रसाद पांडेय, राम नाथ पांडेय, राजकुमार आदि ने सीएम के अलावा डीएम और सीडीओ को भी शपथ पत्र देकर विकास कार्य में गोलमाल का आरोप लगाया था। कहा गया कि विकास कार्यों के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाए। शिकायत के 15 दिन बाद भी गांव में कोई जांच अधिकारी झांकने तक नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बाद जांच से बचने के लिए प्रधान इस समय कार्य शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक कार्यों की जांच न हो जाए तब तक कोई कार्य न कराया जाए। चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे। खंड विकास अधिकारी गौर प्रभा शंकर चौबे ने बताया कि यह जांच जिले स्तर से हो रही है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं सीडीओ
सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच डीडीओ स्तर से हो रही है। इसमें टेक्निकल टीम भी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed