{"_id":"6277fef3c6d25e056f1919fe","slug":"3-members-injured-to-current-basti-news-gkp4361608129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर टूट कर गिरा तार,करंट लगने से तीन झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप पर टूट कर गिरा तार,करंट लगने से तीन झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रविवार को 33/11 केवी विद्युत तार टूटकर गांव के बुद्धि राम व राम लौट के हैंडपंप पर गिर गया। इसके कारण नल में उतरे करंट की चपेट में आकर एक ही घर की तीन सदस्य झुलस गईं। परिवार के लोग तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
रविवार को करीब नौ बजे सुबह 33/11 के बीच का तार शार्ट सर्किट से टूट कर पेड़ पर गिरा। पेड़ की टहनी सहित तार नीचे नल पर गिरा। उसी समय राम मिलन यादव के परिवार की लाडो यादव, संगीता यादव नल से पानी भरने गई थीं। जैसे ही हैंडपंप को छुआ कि एक एक कर दोनों अचेत हो कर दूर जा गिरी। पड़ोसी बुद्धिराम की पुत्री को भी करंट लग गया जिससे वह झुलस गई। उधर, पानी लेकर न लौटने पर कुछ समय बाद संगीता के परिवार की रीना उन्हें देखने नल पर गईं तो दोनों को गिरा देखा। उसके शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य, प्रधान मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने लाइन कटवाकर घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर लाडो यादव, संगीता यादव की हालत गंभीर है।