फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3.14 lacs taken oath for voting

मतदाता जिले भर में 3.14 लाख ने ली जागरूकता की शपथ

Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
3.14 lacs taken oath for voting
एपीएनपीजी कॉलेज में दिलाई गई शपथ। - फोटो : amar ujala
बस्ती।  शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जीजीआईसी में डीएम डॉ. राजशेखर वृहद शपथ अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन

इस अभियान में जिले भर में 3.44 लाख से अधिक लोगों ने शपथ ली। इसमें प्राथमिक, जूनियर, इंटरमीडिएट, डिग्री कॉलेज और व्यावसायिक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। जागरूकता के लिए दो प्रकार की शपथ दिलाई गई है। पहली शपथ 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को तथा दूसरा 18 वर्ष से कम आयु बच्चों को। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और वरिष्ठों को 12 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन की ओर से शपथ के लिए 300 से अधिक अधिकारियों  तथा एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रत्येक अधिकारी ने एक चयनित स्कूल में उपस्थित होकर बच्चों व शिक्षकों को शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन कार्यालय को इस समारोह में छह हजार से अधिक फोटोग्राफ और दो हजार से अधिक वीडियो मिल चुके हैं।  डीएम ने जीजीआईसी के खचाखच भरे परिसर में लगभग 1000 छात्रों, शिक्षकों, कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्हें वोट देने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। डीएम ने यह भी कहा कि आज की प्रतिज्ञा सही मायने में तभी पूरी होगी, जब प्रत्येक मतदाता 12 मई को मतदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed