फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   29 corona patients in the basti

दो लैब टेक्नीशियन समेत 29 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sat, 18 Jul 2020 05:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
29 corona patients in the basti
दो लैब टेक्नीशियन समेत 29 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

तीन मरीज हुए स्वस्थ, जिले में मरीजों की संख्या 518 पहुंची
बस्ती। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लैब टेक्नीशियन समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों लैब टेक्नीशियन ट्रूनाट मशीन से कोरोना की जांच करते थे। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 518 पहुंच गई है। कैली में भर्ती तीन मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 361 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव केस 140 हैं। अब तक 17 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। कोरोना जांच के लिए 18849 नमूने बीआरडी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे चुके हैं। 17613 की रिपोर्ट आ चुकी है। 17082 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं। 518 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। 1236 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब सवा लाख प्रवासी आ चुके हैं। इनके आगमन से गांव से गली तक कोरोना संक्रमण से प्रभाव पड़ा है। अब तक हुए 18 हजार से अधिक जांच में 518 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें लालगंज व कलवारी थाने के दरोगा के अलावा सिपाही, सीएमओ दफ्तर के कई लिपिक व डॉक्टर भी शामिल हैं। प्रशासनिक महकमे में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रशिक्षु एसडीएम के साथ जिला कृषि अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। 17 जुलाई को एक भाजपा नेता भी पॉजिटिव पाए गए। उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed