फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   26 lakh stolen from the house of a soldier and a lawyer

Basti News: सैन्यकर्मी व अधिवक्ता के घर से 26 लाख की चोरी

Fri, 15 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
26 lakh stolen from the house of a soldier and a lawyer
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र में देवरी और समौड़ी गांवों में बुधवार रात अधिवक्ता व सैन्यकर्मी के घर चोरी हो गई। दोनों घरों से करीब 26 लाख के जेवरात और नकदी चोरी होने की बात बताई जा रही है। एक अन्य घर में भी चोर पहुंचे थे लेकिन, घर वालों के जाग जाने से भाग निकले। समौड़ी गांव में राम जियावन शुक्ला का बेटा सेना में है। बुधवार रात सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुस गए। दो कमरों में अलमारी व बाॅक्स में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया। सुबह महिलाएं कमरे में गईं तो सामान बिखरा देख शोर मचाने लगीं। राम जियावन ने बताया कि करीब 10 लाख के जेवरात व दस हजार रुपये उठा ले गए है। देवरी गांव के अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के घर के खिड़की की लोहे की जाली तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोने की पांच अंगूठी, सोने की माथबेदी, एक चेन, कान का टप्स, चांदी की पावजेब, सोने की नथ समेत करीब 15 लाख के जेवरात के साथ 90 हजार रुपये की चोरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed